सीढ़ियों से गिरकर गर्भवती की मौत,सदमे में पति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

56cd5325-77e3-4b15-861d-edf7c5e4089b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कस्वा के मौहल्ले में सीढ़ियों से गिरकर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।पत्नी की मौत के सदमे के बाद पति ने भी कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। अचानक हुई दो मौतों से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही दोपहर तक इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को कस्वा के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी आकाश (22) की शादी एक साल पहले जनपद बरेली के देवचरा की रहने वाली युवती पूजा (20) से हुई थी।
बताया जाता है कि पूजा गर्भवती थी।सुबह वह किसी काम से छत पर गई थी और सीढ़ियों से उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरी।परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी की मौत के सदमे में आए आकाश ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।कुछ ही देर में हुई दो मौतों से पूरा परिवार हिलकर रह गया।वही परिवार वालों ने फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights