बिल्सी। ग्रामीण क्षेत्र में फैले कोरोना के संक्रमण को लेकर ध्यान में रखते हुए आज एसडीएम आरबी सिंह ने अपने कार्यालय में ब्लाक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। जिसमें 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों का शत- प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं जाने को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरी लहर के फैलाव को रोकने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य क्षेत्र में काफी धीमी गति से चल रहा है। अधिकांश लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन का प्रथम डोज तक नहीं लगवाया है। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए जनता को जागरूक कर लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। तभी देश को हम कोरोना जैसे वायरस हरा सकेगें। जिन गांवों में संक्रमण के लोगों की संख्याअधिक है वहां पर शिविर लगा कर लोगों का टीकाकरण किया जाएं। उन्होने ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने, कोविड की जांच कराएं जाने की अपील की। साथ ही अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले और हमेशा मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी अपनाने की भी अपील की है। इस मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ प्रदीप कुमार त्यागी, डा.गौरव कुमार वर्मा, एनटी मोहम्मद अजहर असांरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।