बिल्सी। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के संरक्षण में आर्य समाज गुधनी के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा जिले में किए जा रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के 27वें दिन गांव गुधनी के बाद आवास विकास बदायूं में संपन्न किया गया। जहां आचार्य ने कहा कि जिस तरह कीटनाशक छिड़कने से छुपे कीट भी निकल कर मर जाते हैं वैसे ही यज्ञ में गौ घृत व औषधियां जलाने से शरीर में मौजूद वायरस व बैक्टीरिया निकल कर मर जाते हैं और हम स्वस्थ होते हैं। उन्होने कहा कि यज्ञ से एक किलोमीटर के दायरे में वातावरण पूरी तरह से शुध्द हो जाता है। जो किसी सैनेटाइज से कम नहीं होता है। आचार्य धर्मवीर जी ने कहा अथर्ववेद में यज्ञ की बड़ी भारी महिमा गाई गई है अनेक प्रकार के रोगाणु अग्निहोत्र से नष्ट हो जाते हैं। एक बार जो अपने घर में विशेष यज्ञ करा लेता है उसके घर में कोई रोगी नहीं रहता। इस मौके पर विवेक जौहरी, आचार्य प्रताप सिंह, दिव्या यादव, रूपकिशोर, अमरपाल सिंह राठौर, मनीष सिंह, रामप्रकाश सिंह, मोहनलाल, कृष्णचंद्र शर्मा, सियाराम आर्य, विकास आर्य आदि मौजूद रहे।