गाजियाबाद सदर उपचुनाव – भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की धर्मपत्नी रितु उतरी चुनाव प्रचार में

WhatsApp Image 2024-11-11 at 20.59.59
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। गाजियाबाद सदर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेजी से अब अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है, प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनावी रणभूमि में डटे हुए हैं। उसी कड़ी में भाजपा वार्ड नंबर 33 सराय नजर अली, बजरिया में लगातार तीसरी जनसभा के बाद बजरिया में आगामी 20 नवंबर 2024 को होने वाले उपचुनाव के संबंध में लगातार प्रचार किया जा रहा है । इसी क्रम में भाजपा नेता शरद शर्मा की अगुवाई में भाजपा विधायक प्रत्याशी संजीव शर्मा की धर्मपत्नी रितु शर्मा ने महिलाओं की टोली संग वार्ड 33 वासियों के साथ मिलकर डोर टू डोर प्रचार कर भाजपा के पक्ष में 20 नवंबर 2024 को वोट करने की अपील की। सीधे सीधे तौर पर कमल के सामने वाला बटन दबाने के लिए कहा। जनसंपर्क कीर्तन वाली गली जीटी रोड से शुरू होकर, बजरिया तथा बजरिया के बाद तेली वाली गली, बजरिया गुरुद्वारे के बराबर वाली गली, कोतवाली वाली गली तथा बीएम कंपाउंड आदि स्थान पर हुआ। जनसंपर्क वार्ड 33 के निवर्तमान पार्षद प्रत्याशी शरद शर्मा एडवोकेट के शहर मंडल प्रभारी मोनिका पण्डिता की गरिमामई उपस्थिति में हुआ। जिसमें वार्ड की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights