बरेली। राष्ट्रीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी ने एक मुस्लिम खाद्य विक्रेता को भोजन परोसने से पहले अपनी धार्मिक पहचान न बताने के लिए परेशान किया। उसने विक्रेता पर आरोप लगाया कि उसने गाड़ी (ठेला) पर “शुभ दीपावली” और “शुभ लाभ” स्टिकर लगाकर उन्हें धोखा दिया है। उसने दावा किया कि भोजन शाकाहारी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह किसी मुस्लिम के हाथ से एक फल भी नहीं खाएंगे या पानी भी नहीं पीएंगे। यह वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस की बताई जा रहा है।सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है बिरियानी को लेकर कहासुनी हो रही है जांच कराई जा रही है वीडियो कहा का है जो उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।