उ.प्र. ने टास जीत कर म.प्र. की टीम को दिया बल्लेबाजी का न्यौता

WhatsApp Image 2024-11-07 at 19.56.58
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेलीः श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (6 नवंबर 2024) को रंगारंग कार्यक्रम के बीच बी.सी.सी.आई. के घरेलू क्रिकेट के अंतर्गत कूच बेहार ट्राफी के चार दिवसीय मैच का आगाज हुआ। उ.प्र. के कप्तान मुहम्मद अमान ने टॉस जीत कर म.प्र. को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। अपने कप्तान के फैसले को उ.प्र. के गेंदबाजों ने सही साबित किया और विपक्षी टीम को 47.4 ओवर में 157 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटा दिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक उ.प्र. ने पांच विकेट खोकर 87 बना लिए थे। एस राय 8 रन और अक्षय दुबे 11 रन के निजी स्कोर पर अविजित पैवेलियन लौटे। म.प्र. के दिए लक्ष्य 157 को पार करने के लिए उ.प्र. को अभी 70 रन और बनाने हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

म.प्र. की टीम का आगाज अच्छा नहीं रहा। मैच का दूसरा ओवर और अपना पहला ओवर फेकने आए अंकुर शर्मा ने यशवर्धन और अंश का विकेट लेकर म.प्र. को तगड़ा झटका दिया। अंकुर शर्मा इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने 5 विकेट लेकर विपक्ष टीम को सम्हलने का मौका नहीं दिया। अपने 11 ओवर के स्पैल में अंकुर ने 4 मेडन ओवर फेके और मात्र 25 रन खर्च किए। रही सही कसर आदित्य सिंह (2 विकेट) और किसन सिंह व याशु प्रधान ने 1-1 विकेट लेकर पूरी कर दी। म.प्र. की ओर से महल चौहान (32 रन, 49 गेंद, 6 चौके, छक्के), कप्तान सोहम पटवर्धन (12 रन, 33 गेंद, 2 चौके), रुद्रांश सिंह (12 रन, 23 गेंद, 3 चौके), अवनेश चावला (49 रन, 77 गेंद, 8 चौके, 1 छक्का), अनंत दुबे (23 रन, 48 गेंद, 5 चौके), ईशान चौधरी (16 रन, 26 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने ही उ.प्र. के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना किया और अपनी टीम को सम्मान जनक स्कोर 157 तक पहुंचाया। जवाब में उ.प्र. के खिलाड़ियों ने संभल कर खेलना शुरू किया। लेकिन म.प्र. के गेंदबाज समय समय पर विकेट निकाल कर उन्हें परेशानी में डालते रहे। उ.प्र. की ओर से राना (13 रन, 52 गेंद, चौका), भव्य गोयल (20 रन, 36 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का), मुहम्मद अमान (14 रन, 40 गेंद, 3 चौके) ने टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एस राय और अक्षय दुबे क्रमशः 8 और 11 रन के निजी स्कोर पर अविजित थे। इससे पहले बरेली में दूसरी बार कूच बेहार ट्राफी के मैच की मेजबानी कर रहे श्रीराममूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में हुए उद्घाटन समारोह में पहुंच कर महापौर डा.उमेश गौतम, मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा, एडीजी रमित शर्मा, एसपी सिटी मानुष पारिक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एडीएम दिनेश कुमार, दीपेंद्र कमथान, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) और अन्य खेल संघों के के पदाधिकारियों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति और बरेली क्रिकेट एसोसिएशन (बी.सी.ए.) के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। महापौर डा.उमेश गौतम ने बरेली में दूसरी बार हो रहे। बी.सी.सी.आई. अधिकृत मैच के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बरेली के लिए गर्व का विषय है। इसका श्रेय एसआरएमएस ट्रस्ट को जाता है। इसके लिए देवमूर्ति और आदित्य को बधाई और शुभकामनाएं। बरेली में इस मैच को दूसरी बार आयोजित करा कर एसआरएमएस ट्रस्ट ने एक इतिहास रच दिया है। विधायक डीसी वर्मा ने इसे बरेली के लिए गौरव की बात कही। इस अवसर पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज वली खान, सचिव सीताराम सक्सेना, इंजीनियर सुभाष मेहरा, गुरु मेहरोत्रा, विभोर गोयल, राहुल खंडेलवाल, प्रोफेसर प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.एमएस बुटोला, डा.जसप्रीत कौर, डा.मुथु महेश्वरी, डा.आरती गुप्ता, डा.सोवन मोहंती और आयोजन कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights