रालोद अध्यक्ष जयंत बोले-पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि मीरापुर के लोग वोट डालें

Screenshot 2024-11-06 181405
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री रालोद अध्यक्ष जयंत चाैधरी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। यहां वह मीरापुर विधानसभा में चार जगह चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा वह टिकट के दावेदारों से भी संवाद करेंगे। जयंत की जनसभा के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने जिनसे मुकाबला है, वह नहीं चाहते थे कि लोगों के वोट गिर पाएं। पीडीए का फुल फॉर्म है पसर्नल डेवलपमेंट ऑफ एरा-गैरा। जनता जानती है कि कौन गैर है। कहा कि जो गैर हैं उनकी मत सोचो, जो गैल यानी साथ हैं उनके बारे में सोचो।बेलड़ा गांव की जनसभा में उन्होंने कहा कि गंगा स्नान का मेला आगे हो गया है। पीडीए वाले नहीं चाहते थे कि गांव देहात के लोगों के वोट पड़ जाए। वह जानते हैं कि गंगा स्नान में कौन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग गंगा स्नान में जाते हैं।अखिलेश यादव ने विरोध क्यों किया। एक तरफ कहते हैं कि संविधान खतरे में और दूसरी तरफ चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हैं। दूसरी तरफ वह लोग हैं जो बार-बार हार भी रहे हैं और हार मानने को तैयार नहीं है। गंगा स्नान की परंपरा का सम्मान नहीं करते। चुनाव की तारीख इसलिए टल गई क्योंकि कुछ लोग चुनाव पर कब्जा करना चाहते थे। वे जानते हैं कि गंगा स्नान में काैन लोग जाते हैं। गांव के साधारण लोग। ये चाहते थे कि ये साधारण लोग वोट ही न डाल पाएं। अखिलेश यादव गंगा स्नान का अपमान कर रहे हैं। जब वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आएंगे तो इस बात का जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights