बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में करीब 6 महीने से थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद उमर अब उपनिरीक्षक बन गए है उनकी पदोन्नति के बाद शनिवार को थाना परिसर में एसओ राजेश बाबू मिश्रा व पुलिस कर्मियों ने हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक बने मोहम्मद उमर के कंधों पर स्टार लगाए साथ ही इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने के साथ ही नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी इस दौरान- एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी बलबीर सिंह कांस्टेबल कोशिंद्र गुर्जर कांस्टेबल कपिल चौधरी कांस्टेबल इरशाद सरवर कांस्टेबल मोहित चौधरी हेड कांस्टेबल सलीम मलिक हेड कांस्टेबल अनिल गुर्जर आदि व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष इमरान अंसारी ने हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक बने मोहम्मद उमर को बधाई दी।