जबरन धर्म परिवर्तन कर की शादी किया बलात्कार युवती ने लगाया आरोप
October 25, 2024By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बरेली । एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने दूसरे समुदाय के युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर जबरन बलात्कार करने और डरा धमका कर शादी करने का तथा मुकदमा लिखने के उपरांत उसके मामा को जान से मार देने की धमकी देकर कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दिलाने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की तथा बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक सुमित यादव ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपने साथ ले गया। उसे पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इसके संबंध में थाना इज्जत नगर में उसकी मां ने मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया है कि सुमित यादव, विजेन्द्र यादव, अनिल यादव, राहुल सागर, आशीष यादव, नेत्रपाल व भूटानी उर्फ लेखपाल यादव ने जब उसे धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। उसके मामा को कार से कुचलकर जान से मार देने की कोशिश की गई इसके संबंध में उसके मामा ने थाना इज्जतनगर में मुकदमा पंजीकृत कराया था। सुमित यादव ने उससे कहा कि अभी तो तेरा मामा बच गया है आगे उसकी हत्या कर दी जाएगी। सुमित यादव और उसके सहयोगियों ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे हिंदू बना दिया और सुमित यादव से शादीकर दी। दबाव बनाकर उसे कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दिलवाए। युवती एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म के लोग हैं डर की वजह से उसके परिवार ने गांव से पलायन कर लिया है।