महात्मा गॉधी इन्टर कॉलेज उसावा में गोष्ठी का आयोजन किया गया

WhatsApp-Image-2024-10-24-at-17.06.39-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। मन्दिर मस्जिद रलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गयी। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बाल संरक्षण सेवाएं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण उचित पालन पोषण बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने बाल विवाह रोकथाम परित्यक्त नवजात शिशु के मिलने पर तत्काल थाने पर सूचित करने तथा स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के तहत पात्र परिवारों को चिन्हित करने पर चर्चा की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तहसीलदार सदर सुरेन्द्र द्वारा तहसील से सम्बन्धित सभी जानकारी विस्तृत रुप से प्रदान की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी द्वारा बाल श्रम व बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी तथा ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा ब्लॉक प्रमुख द्वारा ब्लॉक स्तरीय अगली त्रैमासिक बैठक में सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर कार्यवृति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर चाइल्ड लाइन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य तथा स्पॉन्शरशिप पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक उसावा के ब्लॉक प्रमुख ,खंड विकास अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेष शर्मा एडीओ पंचायत संरक्षण अधिकारी रवि कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत खंड शिक्षा अधिकारी खंड चिकित्साधिकारी बाल कल्याण अधिकारी पुलिस भमरपाल सिंह सोसल वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई बदायूँ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश दीक्षित तथा विद्यालाय व ब्लॉक उसावा की समस्त आगनवाडी उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights