बरेली। बीती रात पुलिस ने गस्त के दौरान जुआ खेल रहे दो जुआरियो को गिरफ्तार कर उनके पास से ताश के पत्ते और रुपए बरामद किये। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी सुनील पुत्र नत्थू लाल और बेलबोझी गांव के रहने वाले मुकेश पुत्र अमरनाथ को बीती रात हरदासपुर गांव में सज्जन खा की चक्की के पीछे भाग से जुआ खेलते समय रंगे हाथों दोनों को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए जुआरिओ के पास से पुलिस में 1900 रुपए नकद,ताश के 52 पत्ते, मोमबत्ती और गमछा बरामद किया गिरफ्तार किए गए जुआरियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अप निरक्षक सतवीर सिंह , कांस्टेबल कपिल देवल और कृष्ण गोपाल मौजूद थे।