कबड्डी पुरुष और महिला वर्ग में बदायूँ और अमरोहा विजेता घोषित

WhatsApp-Image-2024-10-19-at-18.55.01-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के ग्राउण्ड में प्रथम अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग, एवं खो-खो प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के लगभग 150 महिला/पुरुष द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रतियोगिता के समापन पर अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक, इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता का संचालन सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ के द्वारा किया गया। 1- कबड्डी प्रतियोगिता(पुरूष वर्ग) का फाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद पीलीभीत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 32-20 अंको के साथ विजेता एवं जनपद पीलीभीत उपविजेता रही। 2- कबड्डी प्रतियोगिता(महिला वर्ग) का फाइनल मैच जनपद अमरोहा एवं जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा ने 30-13 अंको से जनपद बरेली को हराकर जीत दर्ज की।

3- जिमनास्टिक प्रतियोगिता(पुरूष वर्ग) में जनपद बदायूँ 30 अंको के साथ विजेता एवं जनपद बिजनौर 10 अंको के साथ उपविजेता रही। 4- खो-खो प्रतियोगिता(पुरूष वर्ग) का फाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद पीलीभीत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत 17-16 अंको के साथ विजेता एवं जनपद बदायूँ उपविजेता रही। 5- खो-खो प्रतियोगिता(महिला वर्ग) का फाइनल मैच जनपद बदायूँ एवं जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा ने 11-07 अंको के साथ यह मुकावला जीता। प्रतियोगिता में निर्णायक गणों के रूप में अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, दीपेश कुमार बेसिक शिक्षा पीटीआई, रामदास यादव एन0आई0एस0 एवं रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights