साइकिल मोटरसाइकिल से टकराने से मामूली विवाद में पथराव तीन घायल

WhatsApp-Image-2024-10-19-at-18.02.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर गल्ला गोदाम के पास में बच्चे की साइकिल मोटरसाइकिल से टकराने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर मे पथराव के साथ मारपीट कर दी जिसमें एक व्यक्ति के सिर में ईट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के साथ घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल खलीक ने बताया कि आज सुबह पास का ही रहने वाला एक लड़का साइकिल चला रहा था , बच्चे की साइकिल में ब्रेक नहीं थे इसी बीच बच्चे ने उनकी मोटरसाइकिल के साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी । टक्कर से उसकी गाड़ी में भी नुकसान हो गया। उसने गुस्से में आने के चलते बच्चे को डांटने के साथ एक थप्पड़ मार दिया । तभी बच्चे के परिवार की तीन महिलायें साधना,रोही, यामीन आ गई इन लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी साथ उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच खलीक के सिर में ईंट लगने से घायल हो गया उसकी पत्नी रेशमा बेटी ईशा के चोट आई हैं खलीक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस घटना में उसकी पत्नी के साथ मारपीट हुई है। इतना ही नहीं उसकी बेटी के साथ मारपीट भी मारपीट की है। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि तीनों महिलाएं दबंग किस्म की है। इन महिलाओं ने उसके घर पर आज सुबह मामूली विवाद में पथराव कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वह चाहता है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights