बरेली में पुलिस ने दो गोदामों से करीब 108 कुंतल पटाखे बरामद किए

WhatsApp-Image-2024-10-17-at-20.11.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार दिन और देर रात में छापामारी कार्यवाही करके कस्बा के एक घर और कस्बा के पटाखा व्यवसायी के दोनो गोदामों से करीब 108 कुंतल पटाखा भंडारण बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार को मुखबिर से अवैध रूप से पटाखा भंडारण की सूचना मिली।पुलिस ने एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता को इसकी सूचना दी।जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार दीपक कुमार को राजस्व टीम के साथ फतेहगंज पश्चिमी भेजा।दोपहर के समय सूचना के मुताबिक राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के घनी आबादी में बने घर में छापामारी कार्यवाही करके 32 पेटी करीब 8 कुंतल 80 किलो पटाखा बारूद बरामद कर लिया।इसके बाद सूचना पर बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को कस्बा के व्यवसाई राधे फायर वर्क्स के गांव कुरतरा के शाही रोड स्थित गोदाम और कस्बा के गोदाम से कई कुंतल पटाखा बारूद बरामद करके दोनो के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।हालांकि व्यवसाई ने टीम को कई ग्राहकों का पटाखा बताया है।साथ ही उनके पास 6 कुंतल का लाइसेंस है।जबकि मानक के हिसाब से देखा जाए तो 4 कुंतल से अधिक माल नहीं निकलेगा।रात की छापामारी कार्यवाही के दौरान एसडीएम तृप्ति गुप्ता नायब तहसीलदार दीपक कुमार,कानून गो हरद्वारी लाल गंगवार,लेखपाल आदित्य कुमार और सीओ हाइवे नितिन कुमार,थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा,चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया बरामद पटाखा की नाप तोल चल रही है।लाइसेंस की क्षमता से अधिक पटाखा होने के कारण कार्यवाही की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights