शांति विहार के लोग पी रहे हैं नल का दूषित पानी, पानी की पाइपलाइन डलवाने की मांग

WhatsApp-Image-2024-10-16-at-18.39.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के शांति विहार में पाइपलाइन डलवाने के लिए क्षेत्र वासियों ने नगर निगम में नगर आयुक्त , महापौर को ज्ञापन देकर मांग की। राजकुमार कटिया ने कहा शांति विहार वार्ड नंबर 12 गली नंबर वी 5 में 250 घर है सभी के घरों में नल लगा हुआ है सभी के नलों में दूषित पानी आता है इस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं ढाई सौ परिवार सभी गरीब लोग हैं प्राइवेट इलाज कराने के लिए है लोगों पर इतने रुपए नहीं है इसलिए हम मांग करते हैं नगर निगम से पानी की पाइपलाइन डलवा दी जाए जिससे हम लोगों को साफ पानी मिल सके।
महिला ज्ञानवती ने बताया कि हम नल का दूषित पानी बोतल में भरकर लाए हैं नगर निगम में हमने दिखाया इस पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं हमारी गली में पानी की पाइपलाइन डलवा दी जाए जिससे हमको साफ पानी मिल सके। कृष्ण पाल ने बताया गली में लगभग 200 मीटर की पाइपलाइन पढ़ना है कई बार नगर निगम में लिखित पत्र देकर मांग कर चुके हैं अभी तक पानी की पाइपलाइन को नहीं डलवाया गया है कई बार पार्षद चंद्रपाल आर्य से कहा अनदेखी कर दी । गली में रोड को पड़े हुए 7 वर्ष हो चुके हैं। नगर निगम जल्दी से जल्दी पानी की पाइपलाइन डलवा दे जिससे दूषित पानी पीने से निजात मिल सके। पानी की पाइपलाइन की मांग करने बालों में सोनू सागर , अंकित सक्सेना , अनुज मिश्रा , अन्नू मिश्रा, मोनू गौतम , सुमित शर्मा , अंकित , मदन प्यारी , ज्ञानवती , अलका सक्सेना, राजू , अर्जुन सिंह तोमर , कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights