यूपी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  ग्राम पंचायतों का गठन और ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां शनिवार को घोषित कर दी गई. 25 से 26 मई के बीच ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा. शासन ने शपथ ग्रहण को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. पंचायतीराज विभाग की तरफ से जो प्रस्ताव भेजा गया था. उसके मुताबिक 12 मई से ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया जाना था. वहीं ग्रामीण इलाकों में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से सभी कार्यक्रम पर रोक लगी थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. 24 मई को 24 मई को जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को ही चार चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं और मतगणना 2 मई को प्रारंभ हुई थी. मतगणना शुरू होने के करीब 20 दिनों के बाद ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई है.

तमाम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में परिणाम आने के बाद भी तमाम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे क्योंकि सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं. नियम यह है कि सदस्य का दो तिहाई होना अनिवार्य है. अगर सदस्य दो तिहाई नहीं होगा तो प्रधान शपथ नहीं ले सकेगा. लगभग हर चुनाव के बाद स्थिति यही रहती है. ऐसे में विकास कार्य न रुके इसलिए शपथ ग्रहण कराया जाता है, शेष पदों पर चुनाव फिर कराया जाता है. ताकि समस्या न हो. इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भी चुनाव कराने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights