जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विकास खण्ड सालारपुर में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp-Image-2024-10-11-at-17.58.21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव। सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विकास खण्ड सालारपुर में शुक्रवार को विधान से समाधान, जिसमें महिलाओं के हितार्थ विधिक साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्रीमती शिवकुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ/सचिव, जिला विधिक विकास प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा हम सबका दायित्व है कि यदि हमें महिलाओं को सशक्त बनाना है तो हमें उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिए उन्हें शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना पड़ेगा, जब महिलायें शैक्षिक रूप से मजबूत होगीं तो वह स्वतः ही आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत होगीं। साथ ही हम सबको यह सोच भी बदलनी होगी कि महिलायें हमारे बराबर नहीं हैं या किसी भी स्तर से कमजोर हैं। कार्यक्रम मे ंनायब तहसीलदार हेमराज द्वारा भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा महिला हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे भी अवगत कराया। कार्यक्रम में अभय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा प्रोवेशन विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5 के सम्बन्ध में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शिवकुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ/सचिव, जिला विधिक विकास प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु महिलाओं के शिक्षित होने पर सबसे अधिक जोर दिया गया। उनके द्वारा महिलाओं को अपनी बेटियों को बेटे के समान शिक्षा दिलाने के लिए भी महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में दीपमाला, सहायक विकास अधिकारी, महिला, धर्मेन्द्र, राहुल, बी0एम0एम0 एनआरएलएम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुरेन्द्र पाल शर्मा, रिसोर्स पर्सन/नामिका अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार सक्सेना, रिसोर्स पर्सन/नामिका अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा किया गया।
अनुज रस्तोगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights