जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-20.04.07
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व अधिकारियों ने नगला स्थित देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की तरक्की की कामना की। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नवरात्रों में देवियों के नौ स्वरूपों को पूजा की जाती है। प्रत्येक स्वरूप का अपना महात्मय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी स्वरूप माना गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि नवरात्रों में नगला देवी मंदिर में उन्हें पूजा अर्चना करने का अवसर प्राप्त हुआ। वही प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने नगला देवी मंदिर में पूजा कर प्रदेश के तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि देवी के नौ स्वरूप है जिनमें प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तृतीय चंदघंटा, चौथी कुष्मांडा, पांचवी स्कंद माता, छठी कात्यानी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी एवं नवी सिद्धिदात्री हैं। सभी लोग बड़े आदर भाव से नवरात्रि मनाते हैं तथा दसवें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया जाता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights