तलवार से जान लेवा हमला करने वाले अधेड युवक को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-18.41.40
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव। लोगों के ऊपर तलवार से जान लेवा हमला करने वाले अधेड युवक को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल दिया है आपको बता दें कि कुंवरगांव कस्बे में बीती रात एक बजे कस्बा निवासी सोनपाल हांथ में तलवार लेकर घूम रहा था ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले उसने कस्बे के तिरपौलिया के पास अपने घर में सो रहे पप्पू रस्तोगी पुत्र राजेंद्र पर हमला कर दिया जिससे उनके हांथ में गंभीर चोट आई ।जिसके बाद युवक कस्बे से सटे गांव औरंगाबाद खालसा पहुंच गया जहां अपने घर में सो रहे रामशंकर पुत्र श्यामविहारी उम्र 45 वर्ष व अनिल पुत्र राजपाल उम्र 8 वर्ष के ऊपर जान से मारने की नियत से तलवार से हमला कर दिया रामशंकर का जबड़ा कट गया और अनिल के सिर में तलवार लगी जहां रामशंकर की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रैफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चे का बदायूं जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है युवक हमला करने के बाद नजदीक में बने मैंथा प्लांट में छुप गया ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया ।बताया जाता है कि थाने पास भी बीएसएनएल एक्सचेंज के पास यह युवक तलवार से बार करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है । पुलिस ने शुक्रवार को युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर तलवार बरामद करते हुए युवक को जेल भेज दिया।
अनुज रस्तोगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights