एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विजय दशमी: धूमधाम से मनाया गया रावण दहन

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-17.31.03
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल में दशहरा का पर्व ’विजय दशमी’ का त्योहार बड़े हर्षोल्लास व धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में भव्य व विशालकाय रावण के पुलते का दहन किया गया। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कक्षा 9 की छात्रा स्वस्ति जैन ने संक्षेप में राम कथा के बारे में बताया। रावण दहन से पूर्व राम-रावण युद्व की लीला का मंचल किया गया। विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। राम- प्रियांश,लक्ष्मण- उज्ज्वल मिश्रा,सीता- शानवी सिंह,हनुमान- शुभांग शर्मा,रावण- प्रांजल शर्मा बने। अंत में भगवान पुरूषोत्तम श्री राम ने को दंड धनुश से रावण का वध किया। चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूँजने लगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उपस्थित समूह में हर्ष की लहर छा गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल व कोर्डिनेटर शशि शर्मा ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को राम नवमी व दशहरा की बधाई देते हुए, भगवान श्री राम के गुणों को अपनाने की बात कही। प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षक, शिक्षिकाओं को रामनवमी व दशहरा पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना का सहयोग रहा। संगीत अध्यापिका माला गुप्ता का सहयोग रहा। फोटो छायाकार के रूप में विवेक सिंह व शाकेव रजा का सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights