मदर्स पब्लिक स्कूल में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया

WhatsApp-Image-2024-10-10-at-16.59.53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, मेघनाथ, कुंभकरण व हनुमान आदि पात्रों का किरदार निभाते हुए रामलीला का मंचन किया। छात्राओं ने रामलीला के विभिन्न पात्रों का अभिनय कर सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्राओं ने विभिन्न नाट्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें छात्राओं ने डांडिया नृत्य कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। रामलीला नाटक में राम की भूमिका निभाने वाले पात्र राम ने रावण , मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी को विजय दशमी की (दशहरा पर्व) की बधाई दी और बताया कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। यह पर्व अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय एवम कुशासन पर सुशासन की जीत का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights