पति ने दिया धोखा तो दूसरा भी निकला मतलबी

WhatsApp-Image-2024-10-09-at-16.45.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । महिला को पहले पति सें धोखा मिला उसके बाद दूसरें युवक ने महिला सें कोर्ट मैरिज कर शादी रचाई मगर दूसरा भी मतलबी निकला यह कहना था एसएसपी आफिस पहुंची पीड़िता का। थाना सीबीगंज निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 11 साल पहले एक 2010 में कौशल नाम के व्यक्ति के साथ हुआ था। पीड़िता के एक संतान भी है। उसके बाद 2013 में उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया।इसके बाद पीड़िता अपना और अपने बच्चों का पेट बेलदारी करके पालने लगी। इस बीच महिला की मुलाकात थाना सीबीगंज के राजेंद्र पुत्र कल्लू नाम के युवक से हुई। राजेंद्र ने 2024 में कोर्ट मैरिज कर विवाह रचा लिया। उसके बाद राजेंद्र ने पीड़िता और उसके बच्चे को अपने साथ रखने को कहा।पीड़िता का आरोप है राजेंद्र उसको गलत धंधे में उतार रहा था। जिसका महिला ने विरोध किया तो राजेंद्र ने महिला के बेटे आनंद पर तेल छिड़ककर जान सें मारने की धमकी दी। वही महिला मौका देखकर अपने बेटे को लेकर दिल्ली के नरेला स्वतंत्र नगर लेकर चली गई। इस बीच राजेंद्र ने संपर्क करके महिला को धमकी दी बरेली वापस आ जाओ वरना तुम्हारी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। महिला का आरोप है आरोपी महिला को धमकी दे रहा है।महिला थाना सीबी गंज शिकायत करने पहुंची पुलिस ने महिला की नही सुनी। जिसको लेकर महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है और न्याय की गुहार लगाई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights