आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज के फाउंडेशन डे पर हुआ “एकेडेमिक एक्सीलेंस प्रोग्राम”

WhatsApp-Image-2024-10-08-at-16.58.23
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री, कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज के फाउंडेशन डे के उपलक्ष में “एकेडेमिक एक्सीलेंस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। जिसमें एफ.ई.ए. एन.जी.ओ. के सीईओ दीपक चोपड़ा तथा जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, दिल्ली के रिसर्च डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर रईस उद्दीन विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा अमेरिका से आए कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद, कॉलेज के ट्रस्टी डॉ. नजीब सिद्दीकी, जावेद सय्यद, शहाब सय्यद, समीर सय्यद, उमर सय्यद तथा शकेब सय्यद आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि दीपक चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा प्रत्येक छात्र को सर्वप्रथम एक उद्देश्य का चुनाव करना चाहिए और उस उद्देश्य प्राप्ति के लिए जी-जान से लग जाना चाहिए, जिसके परिणाम स्वरुप सफलता आप तक अवश्य पहुंचेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा हमारे समाज के लोगों में “लोग क्या कहेंगे”, इसका बहुत डर होता है जिस कारण कई छात्र-छात्राएं अपनी इच्छा अनुसार सफलता पाने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी के लोगों की चिंता किए बिना अपने उद्देश्य प्राप्ति के लिए लग जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रईस उद्दीन ने अपने विचारों में कहा मानव जीवन में छात्र जीवन काल बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी होता है जो हमारे आगे के संपूर्ण जीवन की दिशा व दशा तय करता है उन्होंने कहा किसी छात्र अथवा छात्रा को उद्देश्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय करना अति आवश्यक होता है, तो प्रत्येक छात्र को आज ही अपने उद्देश्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय आने का न्योता दिया और कहा वहां आकर नई चीजें सीख कर एक अच्छा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।कॉलेज के अध्यक्ष नवेद सय्यद ने सभी अतिथि गणों का धन्यवाद किया और कहा सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और सदैव रहेगा। उन्होंने कहा आसिम सिद्दीकी कॉलेज का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा रूपी दीपक रोशन करने का है जो सभी को ज्ञान रूपी प्रकाश देकर सही रास्ता दिखाकर एक अच्छा व कामयाब इंसान बन सके। उन्होंने कहा कॉलेज साल दर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह काम आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहम्मद सालिम फरशोरी, सलमान अहमद, सय्यद रोमान रसूल हाशमी, प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान व शहर के गणमान्य अतिथियों सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights