एपीएम और जेएस कॉलेज की एनएसएस इकाई ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

WhatsApp-Image-2024-10-08-at-16.51.18
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जनजागरुकता अभियान चलाया गया । उझानी स्थित अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज के एनएसएस की इकाई के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जनजागरूकता रैली निकाली गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश पाल सिंह यादव एवं डॉ शिल्पी पांडेय के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बरेली – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को रोक कर सीट बैल्ट लगाने एवं हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उनौला स्थित जे एस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्राचार्य डॉ राहुल कुमार, पूर्णिमा गौड़ एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ छविराम सिंह के नेतृत्व में मुरादाबाद – फर्रुखाबाद राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली निकालकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों से परिचित कराया। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने स्वयंसेवकों की संग संतोख तिराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजधन, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना एवं डॉ भावना ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। उच्च शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं द्वारा चलाए जारहे सड़क सुरक्षा अभियान से सड़क दुर्घटनाएं निश्चित रूप से कम होंगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights