संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में हुआ इको क्लब व बाल कैबिनेट का गठन

WhatsApp-Image-2024-10-07-at-16.31.08
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास क्षेत्र जगत केसंविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य मंत्री स्वच्छता मंत्री सुरक्षा एवं न्याय मंत्री पोषण मंत्री उपस्थित मंत्री शिक्षा मंत्री कौशल विकास मंत्री पर्यावरण मंत्री खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री संचार एवं संपर्क मंत्री पदों पर चुनाव हुआ जिसमें कुल तीन दलों- उपवन, वाटिका, फुलवारी ने निर्वाचन हेतु दावेदारी पेश कर मतदान हेतु छात्रों से अपने पक्ष में मतदान हेतु आग्रह किया। इसके बाद मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के माध्यम से निष्पक्ष रूप से निर्वाचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि यहां इको क्लब का गठन पूर्ण विधिक रूप से होता देख बहुत प्रसन्नता हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस दौरान उन्होंने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव सम्पन्न करा रही छात्रों से वार्ता की एवं उनसे उनके दायित्व भी पूछे निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में इको क्लब गठित करने से होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाता है जिसके तहत पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं छात्र-छात्राओं में सहयोग की भावना विकसित करने हेतु इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन किया गया है।इस दौरान विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओ ने चुनाव में प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान मौहम्मद बाबर, विद्यालय की शिक्षिका सुनीता, अंशु गुप्ता, शालिनी रस्तोगी, नईमा गुलनिगार, नेहा शर्मा, निधि रस्तोगी, कुमारी प्रतिभा यादव, अतुल यादव, मृदुलेश यादव, मुकेश कुमार, ओमवती, शबनम का कार्यक्रम में सहयोग प्राप्त हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights