हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए


उघैती। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय के कार्यालय पर पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर माल्यार्पण के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीसीबी के पूर्व चेयरमैन बृजेश यादव ने पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा, हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इस दौरान करतार सिंह यादव सचिन शास्त्री मुनीश उपाध्याय चाहत उपाध्याय प्रवेंद्र व्रतधारी जय प्रकाश उपाध्याय विष्णु उपाध्याय मौजूद रहे।

You may have missed