यूनाइटेड फोरम का जबरदस्त प्रदर्शन , खूब गरजे बैंक अधिकारी-कर्मचारी

WhatsApp Image 2026-09-12 at 12.17.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देशव्यापी हड़ताल के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में महिला बैंककर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
सभा में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पीएलआई की विसंगतियां दूर करने, द्विपक्षीय समझौते की भावना का सम्मान करने, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन बहाली, हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी कम करने तथा बेहतर ग्राहक सेवा के लिए बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।कार्यक्रम का संचालन यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने किया, जबकि सभा की अध्यक्षता यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने की।नवींद्र कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर पहले बनी सहमति को लागू नहीं किया जाना सरकार के अड़ियल रवैये को दर्शाता है। सरकार, इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिसके कारण बैंककर्मियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।उन्होंने कहा कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। यदि सरकार ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।पी.के. माहेश्वरी ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर सकारात्मक बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी अपनी मांगें मनवाकर ही दम लेंगे.यूनाइटेड फोरम के उपाध्यक्ष ओ.पी. बढ़ेरा और संतोष तिवारी ने कहा कि बैंककर्मी लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं और सरकार को कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेना होगा,अन्यथा हमें संघर्ष और तेज करना पड़ेगा.महिला प्रकोष्ठ की रश्मि शर्मा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों का समय रहते समाधान कर देना चाहिए था। उन्होंने वित्त मंत्री से बैंककर्मियों से टकराव का रास्ता छोड़कर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का आह्वान किया। इंडियन बैंक के अधिकारी संघ के लीडर अश्विन आर्य ने कहा की हम अपने हक की लड़ाई के लिए अब पीछे नहीं हटेंगे। आज की व्यवस्था का जिम्मा भी इंडियन बैंक के अश्विन आर्य एवं उनकी टीम द्वारा लिया गया था। हड़ताल को BTUF ने भी अपना समर्थन दिया जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया की बैंक हम अपनी जायज़ मांग के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे और पहले भी हम जीते थे आज भी हम जीतेंगे। UFBU की हड़ताल को पेंशनर यूनियन एवं उनकी टीम भी हड़ताल में शामिल रही।सभा को पुनीत टंडन, कॉम जगन्नाथ, सुनीत भटनागर, बी.डी. सिंह, संजीव अग्रवाल, आशीष शुक्ला, चरण सिंह यादव, विकास कुमार, शैलेंद्र कश्यप, भूपेंद्र कुमार, मुनीश बाबू, अरुण कुमार, अमित कुमार ,महेंद्र यादव, प्रवीण राठौर, , अनुज शुक्ला, पूजा जोशी और पूजा कौशल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights