अग्रसेन जयंती समारोह में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के वि‌द्यार्थियों ने नृसिंह अवतार’ और वराह अवतार’ की लीलाओं की प्रस्तुति दी

WhatsApp-Image-2024-10-04-at-20.14.25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।।अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जंयती के उपलक्ष्य में ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल के वि‌द्यार्थियों ने नृसिंह अवतार’ और वराह अवतार’ की लीलाओं की प्रस्तुति दी। किस प्रकार भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया। दूसरी लीला के मंचन में भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा की प्रस्तुति दी । भगवान वराह ने किस प्रकार हिरण्याक्ष का वध किया, इसकी सजीव प्रस्तुति वि‌द्यार्थियों द्वारा दी गई। दोनों ही प्रस्तुतियों से हमें संदेश मिलता है कि हमें स्वयं पर घमंड नहीं करना चाहिए, ईश्वर सर्वशक्ति मान है। कार्यक्रम की सजीव प्रस्तुति के पीछे कोरियोग्राफर विवेक सिंह का अथक परिश्रम है, जिसके आधार पर उन्होंने सजीव प्रस्तुति देकर उपस्थिति जनसमूह की वाहवाही लूटी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसमें सहयोग श्रीमती प्रिया राना का था। प्रस्तुति देने वाले वि‌द्यार्थियों का भूमिका सहित परिचय इस प्रकार है, लक्ष्य (हिरण्यकश्यय)-10 सी उत्कर्ष (हिरण्याक्ष ) -10 सी केशव गोयल (ब्रह‌मा) – 8 वी माधव गोयल (नारायण) 8 वी अश्विन (वराह) 9 सी मौलिक (प्रहलाद) कक्षा- 4 अदिति वार्ष्णेय (होलिका) 10 डी कार्यक्रम में डांसर की भूमिका तेजस 12 ई, करन 12 बी, पवन 10 बी, माधव 10 बी, नव्या 10 जी, श्रेष्ठा 10 जी, अग्रिमा 10 ए, अदिति 11 ए तान्या 10 डी, तनीशा 12 ई । कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निर्देशिका नंदिता अग्रवाल व वि‌‌द्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ व विद्‌यार्थी थे। इनके अलावा अग्रवाल सभा के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights