चेयरमैन इमराना बेगम ने जेसीबी मशीन से कराई सफाई

WhatsApp-Image-2024-10-05-at-13.12.04-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू ने जेसीबी मशीन से रोड किनारे पड़े कूड़े के ढेर को हटवाकर करवाई सफाई। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर द्वारा, बसंत विहार कॉलोनी निवासी लोगों ने चेयरमैन इमराना बेगम से शिकायत कर बताया कि सफाई कर्मचारी कस्बे की मार तमाम गंदगी उठाकर रहपुरा रोड अंडर बाईपास के पास रोड किनारे कूड़ा फेक कर चले आते हैं। उसकी बदबू से जीना दुश्वार हो गया है। और गंभीर बीमारी फैलने का खतरा भी है। यह बात सुनकर चेयरमैन इमराना बेगम आग बबूला हो गई। उन्होंने तुरंत सफाई कर्मचारियों को बुलाकर फटकार लगाई। और तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज शुक्रवार को सुबह चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू मौके पर पहुंचे। खुद सामने खड़े होकर जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों से कूड़े के ढेर को हटवाकर सफाई करवाई। इस दौरान जगदीश प्रसाद शर्मा, गंगाराम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, रवि सैनी, फईम अली, जुबैर, सफाई नायक रमेश चंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights