बरेली। इत्तेहाद ए मिल्लत कॉन्सिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी की अगुबाई में आई एम सी के कार्यकर्त्ता थाना कोतवाली पहुचे और गुस्ताख़ ए नबी पर एफ आई आर लिखने की मांग की, कोतवाली में कोई सीनियर अधिकारी ना होने पर नदीम कुरैशी धरने पर बैठ गए उसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और तहरीर लेकर उसकी रिसीविंग दे दी, नदीम कुरैशी ने एक बयान जारी कर कहा की पैगम्बर-ए-इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द को ख़तरे में डालने वाले यति नरसिंघानंद गिरफ़्तारी हो। कुरैशी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो क्लिप देशभर में तेज़ी से वायरल हो रहा है,ख़ुद को यति नरसिंघानंद कहने वाला व्यक्ति इस वीडियो क्लिप में पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताख़ी करता दिखाई व सुनाई दे रहा है इससे न केवल मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि देशभर में साम्प्रदायिक माहौल ख़तरे में पड़ गया है। यति नरसिंघानंद ने एक कार्यक्रम में यह अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है जिससे देश और दुनिया के मुसलमानो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने,एवं धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, एवं शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान जनक टिपणी कि है इस दौरान, संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी, मौलाना सुहैब रज़ा खान,पार्षद अनीस सकलैनी, अल्तमश रज़ा खान, शहरोज़ बुखारी, मोहसिन अख्तर,कमाल अज़हरी, गाज़ी पाशा, अल्ताफ हुसैन,मुन्ना, सोनू,शबलू, बब्बू, अमन, कलीम,मोंटू,आदि।