30 वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

WhatsApp-Image-2024-10-04-at-18.39.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गाँधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 वें रुहेलखंड महोत्सव में देशभक्ति गीत,नृत्य,समूह नृत्य, गायन एवं नाटकों का मंचन हुआ।बरेली के 26 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभगियों को महात्मा गाँधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।द्वितीय सत्र में जिला प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला जी ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं संस्था के इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की।इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने आगामी कार्यक्रमों के लिए अपने सुझाव रखे।उन्होंने गाँधी जी और शास्त्री जी को नमन किया।इस अवसर पर गोविंद सैनी,डॉ. सैय्यद सिराज,पवन कालरा, राजीव शर्मा बी. एस. ए.,प्रदीप मिश्रा,राजीव लोचन, मोहम्मद नबी,दिलशाद, शिवम प्रजापति,नीमा भण्डारी,हसीन मियाँ,मेराज,जागेश शर्मा,विक्रम सिंह,सुबोध शुक्ला,राजेन्द्र घिल्डियाल, निर्भय सक्सेना,अमित कक्कड़,नाजमा,रवि सक्सेना,रेनू गुप्ता, शैलेन्द्र सक्सेना,अजय विक्टर,रश्मि विक्टर,सुशील सक्सेना,हरीश भल्ला,आशीष छाबड़ा आदि ने सहयोग किया।प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संस्था के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया।एकल प्राइमरी वर्ग में तनुश्री प्रथम,जूनियर डांस महिला मेंअर्जिता एवं परी कश्यप प्रथम,आर्या सक्सेना,सुहानी रस्तोगी और अनन्या द्वितीय, एकल सीनियर महिला में वैष्णवी कश्यप और लवी सिंह प्रथम,मार्या शर्मा शर्मा और कीर्ति कश्यप द्वितीय,एकल जूनियर पुरूष में आरव देवल और अनिकेत सक्सेना प्रथम,अरविंद द्वितीय,एकल सीनियर पुरुष में तेजस सक्सेना प्रथम,अंकुश और दीपांशु द्वितीय,समूह नृत्य में सूर्या डांस,प्राइमरी स्कूल पुरनापुर बिथरी चैनपुर एवं ए.डी.सी. डांस ग्रुप प्रथम,युगल डांस में मॉर्निका अग्रवालऔर दीपिका अग्रवाल,अनन्या और रचित प्रथम,तोषी और सानवी द्वितीय, गायन में मीना गुप्ता प्रथम रहे।विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को दिया गया।शाम को वीर विजय नाट्य संस्था बरेली के कलाकारों के द्वारा रवि सक्सेना के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों पर आधारित नाटक “हम सब एक हैं” का मंचन किया गया। जिसमें मुख्य किरदार रवि सक्सेना,गोपाल श्रीवास्तव ने अदा किया साथ ही सहयोगी कलाकारों में नाहिद बेग,आकाश सक्सेना अमित कक्कड़,गुड्डू बाबू,अतुल मोर्य, दीपक चौधरी,राखी यादव एवं रूप सज्जा/संगीत में हरजीत कौर ने अपनी भूमिका निभाई।नाटक की सभी दर्शकों ने सराहना की।जिसके लिए सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील धवन,संजय मठ और रोहित राकेश ने किया।निर्णायक मंडल में हरजीत कौर और नाहिद बेग रहे।कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights