राजकीय महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा एव काव्य पाठ एवं गीत प्रतियोगिता” हुई

WhatsApp-Image-2024-10-04-at-18.28.02
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर के आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में आज मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिला सशक्तिकरण_ “नारी सुरक्षा एवं सम्मान “विषय पर काव्य पाठ एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलन एवम पुष्प भेट कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनिल कुमार व संचालन मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर ज्योति विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सरिता राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं एवं डॉक्टर शशी प्रभा पुस्तकालय प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय बदायूं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्रथम स्थान बीएससी थर्ड की छात्रा नीति सक्सेना ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से रूप से अंशिका सिंह व स्वाति मौर्य रही तथा तृतीय स्थान मानसी दिवाकर, गौसिया, दरक्षा व नेहा ने प्राप्त किया ।अस्मिता सागर, वैष्णो देवी, रहनुमा व नव्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ अनिल कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर एवम अन्य कानूनी जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शशि प्रभा ने निर्णायक की भुमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया ।डॉक्टर सरिता ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए कहा कि समाज सभी विकसित हो सकता है जब उसमें महिलाएं पुरुषों के बराबर अधिकारों एवम अवसरों का लाभ उठा सके। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर ज्योति विश्नोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवम कहा कि महिलाओं को शिक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनती है एवं समाज में महिला सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अलीशा, अनम, लायबा, महिमा प्राची ,मुस्कान, दिव्या ,आमरीन, सेजल, साहिब,शीतल,वंदना कुमारी, दीप्ति शर्मा ,गौरी शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights