पार्टी सिंबल से पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य : दुर्विजय शाक्य

WhatsApp-Image-2024-10-04-at-18.38.06-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की समीक्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 01 से की है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने पर फोकस है। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। पार्टी ने सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। कोई भी जनप्रतिनिधि सदस्यता अभियान में लापरवाही न बरतें। समीक्षा में ब्लॉक प्रमुखों, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्यों का सदस्यता रिकॉर्ड खास तौर पर खराब निकला है। उन सभी को तत्काल सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया है। सदस्यता अभियान को हल्के में लेने वाले जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गंभीरता बरतें। पंचायत चुनाव में पार्टी से सिंबल लेने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में ग्रुप सदस्यता के माध्यम से समूह में लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके लिए चौराहों, नुक्कड़ों, कॉलेज परिसरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा भाजपा देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। यह पार्टी परिवार वाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की हितैषी पार्टी है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारी सक्रियता दिख रहे हैं लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि जो निष्क्रिय है। वह सभी सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें। जनपद बदायूं प्रत्येक अभियान में एक रिकॉर्ड बनाता है इस बार भी सदस्य अभियान में बेहतर रिकॉर्ड बनायेगा। इस मौके पर विधायक सदर महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights