बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में गाँधी एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई, दोनो महापुरुषों का नमन किया

WhatsApp-Image-2024-10-02-at-20.26.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज हर्षोल्लास के साथ महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया ।सर्वप्रथम विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा सभी को गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन की शुभकामनाएं दी | इसी के साथ गाँधी जी एवं शास्त्री के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन तथा चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन किया | विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने गाँधी जयन्ती पर बापू ने गाँधी जयन्ती पर बापू को शत-शत नमन किया साथ ही जवानों एवं किसानों के प्रेरणा एवं देश को कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले शास्त्री जी को नमन किया।गाँधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में कहा कि हम भारतीय अपने हर तरफ गंदगी के लिए गंभीर होना चाहिए | अपने आस-पास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना हमें अपने व्यवहार में लाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अधिक से अधिक हम अपने घर को साफ रखते है।सडक रास्ते, पार्क और गलियों के प्रति भी हमें चिंतित होना होगा।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमें गाँधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रगति की और अग्रसर रहना चाहिए। सभी को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील भी की।आज वर्षों के संघर्ष के बाद भारत जागृत और स्वतन्त्र है। हमें भारत को और अधिक समृद्ध, सशक्त और विकसित देश बनाना है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि महात्मा गाँधी जी का जन्म 02 अक्टूवर सन 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने हमें सत्य, प्रेम एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया।जिसका जो दायित्व है उसे वह पूरी निष्ट, ईमानदारी और लगन के साथ करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights