पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पूरे जिले के सभी बूथों पर मनाई

WhatsApp-Image-2024-09-25-at-20.04.48
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। लक्ष्य अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ अंत्योदय का – मार्ग बताने वाले राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पूरे जिले के सभी बूथों पर मनाई गई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली जिले के प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने विधानसभा मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी के बूथ न0. 325 पर पंडित ‘दीन दयाल उपाध्याय जी ‘के चित्र पर माल्यर्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवम घर घर जाकर सदस्यता अभियान के तहत 8800 002024 पर मिस कॉल कर के सदस्य बनाने का काम किया। पंडित – दीनदयाल उपाध्याय जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित दीन ‘दयाल उपाध्याय एक असाधारण विचारक थे और बुद्दिजीवी के रूप में भी हम उनको व्यापक रूप से याद करते है पंडित – दीन दयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और जनसघ के सस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह भारतीय जनता पार्टी के अग्रदूत थे, वह दिसंबर 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा की दीन दयाल उपाध्याय जी का आर्थिक दर्शन, समाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीतियां और अंत्योदय का दिखाया मार्ग आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया । पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पंडित दीन दयाल ने कहा था कि किसी भी देश का आर्थिक विकास तभी संभव है जब हम समाज के सबसे निचले पायदान पर जो व्यक्ति है उसका विकास कर पाएं। उसके उत्थान का प्रयास प्राथमिकता पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए । इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, अंकित शुक्ला, सौरभ पाठक, पूर्व चैयरमेन कृष्णपाल मौर्य, राम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights