बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंर्तगत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
बरेली । जिला अधिकारी रविंद्र कुमार के आदेशानुसार व मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देश के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेंद्र गंगवार राष्ट्रीय मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे l इनके द्वारा सभी माताओं को बेटियों के जन्म होने की बधाई दी गई साथ ही बेटियों के पिताओं को वृक्ष भेंट के रुप में दिए गए साथ ही वृक्षों के संरक्षण का दायित्व सौंपा गया एवम जिला महिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण भी किया गया । मंत्री जी के द्वारा बताया गया कि जिस घर में कन्या का जन्म होता है उस घर में देवी का निवास होता है कन्या का जन्म होना बहुत ही सौभाग्य की बात है l केक काटकर शिशु बालिकाओं का जन्म दिन उत्सव के रूप में मनाया गया व अभिभावकों को बेबी क्लॉथ किट, बेबी हिमालया किट, एवम योजना संबंधी पम्पलेट, बिस्कुट, नमकीन, मिष्ठान, रिफ्रेशमेंट आदि भेंट स्वरूप वितरित किये गए एवम कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सुशील प्रदेश उपाध्यक्ष, यतेन्द्र कुमार प्रदेश मंत्री, आत्माराम गंगवार प्रदेश मंत्री, विपिन कुमार प्रदेश महामंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित एवं चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक, रीना चंद्रवंशी सामाजिक कार्यकर्ता, गुलनाज स्टाफ नर्स वन स्टॉप सेंटर बरेली, श्रीकृष्ण स्वरूप सक्सेना अध्यक्ष भारत समाज सेवक, बिंदु सक्सेना राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान, डॉक्टर पुष्पा शम्मी, डॉक्टर रश्मि सिंह, नीलिमा, खुशबू स्टाफ नर्स उपास्थित रहें। साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प-HEW के अंतर्गत “100 Days Campaigns” मॉनिटरिंग ऑफ मिशन शक्ति सप्ताह 15 की थीम के अंतर्गत महिलाओ को जागरूक किया गयाl प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि 25000 के बारे मे एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 102, 108, 1076 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने , बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।













































































