बरेली । एनएसएस के स्थापना दिवस के अवसर पर खंडेलवाल कॉलेज बरेली के प्राचार्य डॉ आर के सिंह , प्रवक्ता डॉ शिव स्वरूप , डॉ कल्पना ,कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता सक्सेना , ले रचना , समस्त स्वमसेवियो व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा हार्टमैन के पास स्थित काशीधाम वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को उनके दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं, फल बिस्कुट आदि सामान वितरित किया गया । साथ ही स्वमसेवियो व कैडेट्स द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ जैसे गाने,नृत्य, कविताएं आदि भी प्रस्तुत की गई जिसमें सभी वृद्धजनों ने भी प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों के साथ नृत्य किया एवं गाने भी सुनाएं। इसके साथ ही स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत स्वमसेवियो व कैडेट्स ने आश्रम के आस पास की सफाई की व वृद्धजनों के प्रति सेवा भावना रखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को सार्थक करते हुए स्थापना दिवस को मनाया। अंत मे आश्रम के वृद्धजनो ने अत्यंत भावुक होकर विद्यार्थियों को हमेशा आते रहने के वादे के साथ विदा किया।इस अवसर पर महाविद्यालय महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार ,प्राचार्य डॉ आर के सिंह , प्रवक्ता डॉ शिव , डॉ कल्पना,नृपेन्द्र प्रताप एनएसएस अधिकारी डॉ सविता सक्सेना एवं एनसीसी अधिकारी रचना ने सभी स्वमसेवियो व कैडेट्स का उत्साहवर्द्धन किया।