अंतर्राज्यीय ठगी करने वाले युवक गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-09-24-at-17.27.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठगी करने वाले युवक का गिरफ्तार कर लिया है। वह बदायूं के अलावा कई जिले व राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। उसके खिलाफ बदायूं के अलावा राजस्थान और दिल्ली में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। मूल रूप से असम के गुवाहाटी के सेंजू नगर निवासी राजवीर उर्फ हरविंद सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह वर्तमान में दिल्ली के निहाल बिहार थाना क्षेत्र की कॉलोनी चंदन विहार में रह रहा है। उसने शहर के नेहरू चौक निवासी मैसर्स भारद्वाज रोप स्टोर फर्म के मालिक व मोहल्ला चौबे निवासी गौरव भारद्वाज के साथ ठगी की थी। फर्म के मालिक को असम से फूल झाड़ का कच्चा माल सप्लाई करने के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाया और 11 लाख 92 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। फर्म के मालिक ने 2022 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी राजवीर कोर्ट उपस्थित नहीं हुआ था। बदायूं के अलावा दिल्ली व अन्य राज्यों की पुलिस भी उसकी तलाश में थी। वह दिल्ली में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वह राजस्थान बिहार सहारनपुर आंध्र प्रदेश दिल्ली में भी छह लोगों से लगभग 13 लाख की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने फर्जी जीएसटी नंबर लिया था। वह फूल झाड़ का कच्चा माल सप्लाई कराने के नाम पर कई राज्यों के व्यापारियों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो साल पहले एक व्यापारी से ठगी हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights