बदायूँ। गोला गोकर्ण नाथ जिला लखीमपुर मे आयोजित कपिलश फाउंडेशन लांगेस्ट कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में बदायूं के युवा कवि षटवदन शंखधार 25 सितम्बर को काव्य पाठ करेगें | जिसमें मुख्य अतिथि डां दिनेश शर्मा राज्य सभा सांसद रहेगें। यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2024 तक, रॉयल लॉन, मोहम्मदी रोड, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जिसका निमत्रण षटवदन शंखधार को प्राप्त हुआ है । यह 150+ घंटे का एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें 500 से अधिक प्रसिद्ध कवि और शायर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम इंडियन बुक आफ रिकॉर्ड मे शामिल किया जायेगा । कार्यक्रम संयोजक शिप्रा खरे और यतीश शुक्ला ने बताया यह पूर्णतः निशुल्क कार्यक्रम है जिसमें सभी कवियो को सम्मानित भी किया जायेगा । षटवदन शंखधार ने कहा कि यह मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मुझे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है।