उझानी।कोतवाली क्षेत्र के ब्ररेली-आगरा राजमार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे ईको कार को तेज रफ्तार रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी।रोडवेज की टक्कर से कार पेड़ में जा टकराई और कार क्षतिग्ररत हो गई वहीं कार चला रहा चालक व उसमें बैठे एक बुजुर्ग घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बुधवार की सांय कोतवाली क्षेत्र के बरेली-आगरा हाइवे पर शादी समारोह से लौट रहे नगर के मौहल्ला चट्ईया निवासी जाकिर (30) पुत्र सुलेमान अपनी ईको कार से उझानी वापस आ रहा था।कार में उसके साथ नगर के मौहल्ला गद्दी टोला निवासी शाकूव अल्वी (64) पुत्र याकूव अल्वी थे।कार से वह जैसे ही थाना क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर पुलिया के समीप आये तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।रोडवेज की ट्क्कर से कार चालक जाकिर व उसमें सवार शाकूव गंभीर रूप से घायल हो गए।कार को पेड़ से टकराये देख राहगीरों ने कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।