अजय कुमार एडवोकेट के निधन पर नगर में शोक की लहर

shok-samachar
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिजनौर।हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा नगर के सिविल लाइन स्थित शेरो वाली कोठी के चश्मो चिराग अजय कुमार एडवोकेट अब इस दुनिया में नहीं रहे उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में कल लगभग 3:30 बजे अंतिम सांस ली वह सांस की बीमारी से काफी दिनों से ग्रस्त चल रहे थे उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई श्री कुमार जिले के जाने वाले वकीलों में शुमार थे और जिले की कई शुगर मिलो और बैंकों के अधिकृत एडवोकेट थे और जिले के सभी राजनीतिक दलों के राजनेताओं से उनके व्यक्तिगत संबंध थे वह अपने कुशल व्यवहार और  धर्मनिरपेक्षता के रूप में जिले में जाने जाते थे श्री कुमार हर ईद पर ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद देने के लिए उपस्थित रहते थे उनका संबंध शहर के हर छोटे बड़े व्यक्ति से था उनके निधन पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज उनके सर से उनके सरपरस्त का साया उठ गया है जिंदगी के हर कठिन मोड़ पर उन्होंने मुझे सहारा देने का काम किया उन्होंने अपने सगे पुत्र सौरभ अजय गुप्ता के समान ही मुझे प्यार और सम्मान दिया मेरी जिंदगी में उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी उन्होंने कहा कि श्री अजय कुमार अपने खुशमिजाजी और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे गरीबों का दर्द अपना दर्द समझते हुए वह खुले दिल से गरीबों की मदद करते थे उनकी कमी सदा नगर को खलती रहेगी इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन पद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती नाज़  रिजवी के आवास पर शासन की गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग से एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया शोक सभा में श्री हाजी दानिश अख़्तर आकाश अग्रवाल अंकुर अग्रवाल मोहम्मद मोहसिन अनुराग गुप्ता शकील अहमद आरिफ परवेज साइम राजा मोहित बंसल महिम भटनागर निखिल शर्मा आदि उपस्थित थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights