उझानी रोडवेज बस व कंटेनर की आमने-सामने की भिड़न्त में सात घायल,बस के उड़े परखच्चे

WhatsApp Image 2020-12-25 at 12.10.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।बदायूं-मथुरा मार्ग पर सुवह रोडवेज बस व कंटेनर की जोरदार भिड़न्त हो गई जिससे रोडवेज बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बस में सवार छहः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कंटेनर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो।कंटेनर व रोडवेज बस की भिड़न्त होते ही रोडवेज बस के पीछे जा रहा ट्रक भी बस में जा घुसा।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां गंभीर रुप से घायलो को चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
शुक्रवार की सुवह साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के बदायूं-मथुरा मार्ग पर ग्राम छतुईया के समीप बदायूं से कासगंज सवारी लेकर जा रही बस व कन्टेनर की आमने-सामने की जबर्दस्त भिड़न्त हो गई वहीं रोडवेज बस के पीछे चल रहा खाद भरा ट्रक भिड़न्त के बाद पीछे से बस में जा घुसा जिससे रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गये।वाहनो की टक्कर की आवाज दूर-दूर तक जा पहुंची और ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को वाहनो से बाहर निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वाहनो की भिड़न्त में रोडवेज बस का चालक जगदीश (30) पुत्र अजुद्दीप्रसाद निवासी कासगंज,कंडक्टर राकेश राठी (35) पुत्र राम मूर्ति निवासी मिरहची थाना कासगंज समेत बस में सवार अहमद नवी (50) पुत्र मौहम्मद नवी निवासी नैथुआ थाना मुजरिया,विशाल दीक्षित (20) पुत्र सत्यदेव दीक्षित निवासी ग्राम मुसावली थाना सोरों,शिवम (21) पुत्र धर्मेंद उपाध्याय निवासी ग्राम मुसावली थाना सोरों,विक्रम (28) पुत्र मदन पाल निवासी ग्राम पालपुर थाना मुजरिया गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कंटेनर का ड्राइवर आलोक (20) पुत्र बलराम निवासी ग्राम बरोरा थाना खुदागंज शाहजहांपुर भी गंभीर रुप से घायल हो गया।घायलों को पुलिस ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने गंभीर रुप से घायल कंटेनर चालक आलोक,बस में घायल अहमद नवी,विशाल दीक्षित,शिवम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights