स्वर्गीय गीता हरित स्मृति (एपीएल) महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

WhatsApp-Image-2024-09-22-at-17.30.37-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्व गीता हरित स्मृति (एपीएल) आयोजक मंडल द्वारा महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली क्लब में आयोजित की गयी। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की धर्मपत्नी सीमा हरित के कर कमलों द्वारा हुआ। तत्पश्चात महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर दो श्रेणियों में शुरु की गयी। नामांकित महिला प्रतिभागियों में नजमा परवीन, सीमा यादव, शमा परवीन, सोनाक्षी सहगल, संजू सागर, भावना, प्रीति सिंह, स्नेहा कुमारी, कोमल शर्मा, रीता सिंह, रितु अरोरा, कामना भारती, नुसरत जहां, वैशाली शर्मा, प्रियंका, सोनाली, सविता यादव आदि ने महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीनियर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में कामना भारती, एडवोकेट विनर एवं नुसरत जहां, एडवोकेट रनरअप रहीं एवं जूनियर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रीति सिंह एडवोकेट विनर एवं सोनाक्षी सहगल एडवोकेट रनरअप रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज नानक चंद हरित ने पुरस्कृत किया एवं सभी विजयी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि सीमा हरित ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाईयाँ प्रेषित की एवं इस आयोजन के लिए एपीएल आयोजक मंडल को शुभकामनाएं भी प्रेषित की। प्रतियोगिता के समापन पर एपीएल आयोजक मंडल के सरंक्षक एडवोकेट पी सी सहगल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के अवसर पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एवं एपीएल आयोजक मंडल से एडवोकेट गौरव सिंह राठौर, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह,अजेन्द्र सिंह यादव अंतरिक्ष सक्सेना आदि कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights