खड़ंजा पड़ने से खेतो में भरेगा पानी होगी फसल खराब , गांव बालो ने खड़ंजा रुकवाने की मांग की

WhatsApp-Image-2024-09-21-at-19.13.07
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम गोपालपुर तहसील थाना फरीदपुर में गांव वालों की सहमति के बिना जिला पंचायत द्वारा खड़ंजा डाले जाने का गांव बालो ने किया विरोध बोले फसल होगी खराब जिला अधिकारी कार्यालय में एसीएम प्रथम को ज्ञापन देकर खड़ंजा रुकवाने की मांग की है। गांव गोपाल पुर निवासी रमेश पाल ने बताया कि ग्राम गोपालपुर में मेन रोड दुर्विजय सिंह के खेत से जरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह के खेत तक चकमार्ग संख्या 535 व हृदयपुर मार्ग सिपटूटर के खेत से गौसगंज सड़क तक चकमार्ग संख्या 807 पर जिला पंचायत बरेली द्वारा मिट्टी कार्य एवं खड़ंजा निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। उपरोक्त चकमार्ग जो कि तीन मीटर चौड़ें है। उस पर कृषि कार्य हेतु आवागमन सुविधापूर्वक हो रहा है। उक्त चकमार्गों पर यदि खड़ंजा निर्माण हो गया, तो समीपवर्ती काश्तकार जौ कि छोटे-छोटे किसान है, उनकी भूमि खड़ंजा निर्माण में बिना अधिग्रहण किये एवं बिना मुआवजा दिये जमीन अबैध तरीके से ली गई, तो उन्हें बेहद नुकसान होगा। उक्त चकमार्गों पर मिट्टी कार्य एवं खड़ंजा निर्माण कराने की कोई आवश्यकता सार्वजनिक हित में नही है। ग्राम गोपालपुर रामगंगा के किनारे बसा गांव है। जिसमें बाढ़ एवं वर्षा का पानी आता रहता है। यदि खड़ंजा निर्माण करा दिया गया, तो पानी खेतों में ही भरा रहेगा और पानी के निकास के लिए कोई रास्ता नही है। जिससे फसल बर्बाद होगी। निजी स्वार्थ के कारण किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के आशय से सार्वजनिक धन खर्च किया जाना अनुचित होगा इसलिए खड़ंजा नही डाला जाए । शिकायत के दौरान संजू सिंह , रमेश पाल, सिपट्टर , बिजनेश , संजीव , कल्लू , पप्पू , सुधीर , राजाराम , नरेश , रघुवीर , ऋषिपाल, राम रतन , जशवीर सिंह , अजय पाल सिंह , बलवीर आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights