बरेली l मीरगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग ग्राम कुल्छा खुर्द के निकट बीती रात मार्ग दुर्घटना में दो बेजुबान गो पशुधन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की जबकि दूसरा मौत और जिंदगी के बीच तड़प रहा है। बताया जाता है की टहलने के लिए निकले समाज गंगा सिंह मौर्य ने पशुधन विभाग की टोल फ्री नंबर पर लेकिन कॉल रिसीव न होने के कारण दर्द से तडफ रहे बेजुबानों को कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है । बताते हैं कि जिस मार्ग पर यह गोवंश सड़क किनारे पड़े हैं उससे थोड़ी ही दूर लाभारी चौकी है लेकिन पुलिस की संवेदनहीनता योगी सरकार के माखौल उड़ा रही है। घायल पशुओं को समुचित इलाज एवं मृतक पशुओं का अंतिम संस्कार कराया जाने की मांग की है।