आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर आया भाजपा का पहला बयान, कहा- जनता के लिए खोलें शीश महल का दरवाजा

Screenshot-2024-09-21-185318
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भाजपा ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री आतिशी पद संभालने के बाद लंबे समय से कुशासन का शिकार हो रही जनता को राहत देंगी। उनसे अपेक्षा है कि जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए बड़े कदम उठाएंगी। मुख्यमंत्री निवास के रूप में तैयार शीश महल को दिल्ली की जनता के लिए खोलेंगी ताकि सभी देख सके कि मुख्यमंत्री का बंगला कैसा होता है। दिल्ली की जनता को इस समय बिजली की दरों और पानी की समस्या से तुरंत राहत मिलनी चाहिए। पिछले तीन महीनों से दिल्ली में बिजली के बिलों पर 45 फीसदी सरचार्ज थोंपा जा रहा है जिससे बिल कई गुना बढ़ गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सिर्फ चेहरा बदला है, सरकार वही है। आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से भी भ्रष्टाचार खत्म होने वाला नहीं है। आतिशी एक मंत्री के रूप में असफल रही हैं और दिल्ली वालों को आगे उनकी सरकार से भी कोई उम्मीद नहीं है। आतिशी कोई परिवर्तित सरकार देना चाहती हैं तो सबसे पहले वे शीशमहल बंगले को जनता के लिए खोले, जिसे कोविड काल में 60 करोड़ रुपये से अधिक राशि से तैयार किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के विपरीत जा कर पदभार ग्रहण किया है तो यह भी तय है की दिल्ली सरकार कठिन वक्त में फंसी रहेगी। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हर साल गर्मी में बिजली के बिल और बढ़ा दिए जाते हैं। पीने का पानी तो मिल नहीं रहा लेकिन बिल जरूर आ रहा है। मुख्यमंत्री जल बोर्ड के प्रत्येक उपभोक्ता के बिल का ऑडिट कराए। दिल्ली देहात में प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने वाले वादें को पूरा करे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में भी लागू करने का वक्त आ गया है क्योंकि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दम तोड़ चुकी हैं। बुजुर्गों से अगर आतिशी को जरा भी हमदर्दी है तो फिर इस योजना को लागू करने का एलान करें। प्रदूषण, जर्जर सड़के, गंदे पानी की समस्या का निराकरण करें। सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी को पत्र लिखकर बधाई दी है। उम्मीद जताई है कि दिल्ली की चरमराई व्यवस्था पर अवश्य ध्यान देंगी। पत्र में कहा कि एक सांसद होने के नाते उम्मीद है कि तत्काल शराब नीति वापिस क्यों ली गई और इसमें कितने राजस्व का नुकसान हुआ? इस पर जांच आदेश जारी करेंगी। साथ ही स्कूल के सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर, लोहे की कड़ी कुंडी वाले छत वाले कमरे जो पांच लाख में बनते हैं वो 25 लाख में कैसे बने पर भी जांच कराएंगी। आतिशी एमसीडी और पीडल्ब्यूडी की सड़के ठीक करवाएं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए काम करने से रोके तो भाजपा सांसदों को बताएं, सभी उनकी मदद करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights