रामगंगा में मूर्ति विसर्जन के बाद पांच डूबे दो की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

WhatsApp-Image-2024-09-11-at-18.38.41-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद रामगंगा में स्नान करते समय 5 लोग डूब गया एक की लाश एक घंटा बाद मिल गई दूसरे युवक की लाश दूसरे दिन बुधवार को सुबह लगभग 5 बजे रामगंगा में तैरती पाई गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर दयाल पुत्र रामचंद्र सक्सेना साथ में शिवा दिवाकर पुत्र चंद्रपाल , शत्रुघ्न पाण्डे, खेमकरन मौर्य , रत्नेश रामगंगा में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पांचों लोग डूब गए साथ में गए लोग और पुलिस की मदद से शिवा दिवाकर , शत्रुघ्न पाण्डे, खेमकरन मौर्य , रत्नेश कुमार को रामगंगा से बाहर निकाला शिवा दिवाकर की मौत हो गई । शत्रुघ्न पाण्डे, खेमकरन मौर्य , रत्नेश कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवा दिवाकर के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया । रामेश्वर दयाल नही मिले उनकी तलाश गांव वाले और परिवार वाले रामगंगा में तलाश करते रहे दूसरे दिन रामेश्वर दयाल की लाश सुबह 5 बजे के लगभग घटना स्थल से कुछ दूरी पर तैरती हुई मिली ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मृतक के घर वालों ने बताया कि रामेश्वर दयाल कल शाम को गांव के लोगों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए राम गंगा आया था जहां पर प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय पांच लोग गंगा में डूब गए लेकिन तीन लोगों को किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लोग गहरे पानी में ही डूब गए काफी देर बाद घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से गांव के ही रहने वाले शिवा दिवाकर पुत्र रामचंद्र की लाश को शाम को पानी से बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया

इधर दूसरे दिन सुबह फिर से रामेश्वर दयाल की लाश को रामगंगा में तलाशने की कोशिश शुरू की गई और कुछ देर बाद उसकी लाश रामगंगा में तैरती हुई पाई गई जिसे पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रामेश्वर दयाल सेल्समैन था वह तीन बच्चों का पिता था उसकी पत्नी का नाम सरोज है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights