बरेली। शहर भर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है,बरेली हज सेवा समिति के हज ट्रेनर हाजी फैज़ान ख़ाँ क़ादरी नकटिया स्थित मालिक इन्क्लेव कॉलोनी में ई.अनीस अहमद ख़ाँ के घर के सामने मोटरसाइकिल से गुज़र रहे थे, कि आवारा कुत्ते ने दौड़ा दिया और कुत्ते ने तांग पर काट लिया,जिससे वह ज़ख्मी हो गये, जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि शहरभर में आवारा कुत्तों का जमाबंदी बढ़ती जा रही है,छोटी बमनपुरी,मलूकपुर नाला,ज़ख़ीरा, खन्नू मोहल्ला, ठिरिया निजावत ख़ाँ के मेन बाजार आदि जगहों पर कुत्तो की दहशत है,नगर निगम को ज़रूरत है कि शहरभर के कुत्तो को पकड़ने के लिये अभियान चलाया जाए ताकि जनता को कुत्तो की दहशत से मुक्ति मिल सके।