डीपीएस स्कूल में रौंदेबू 2.0 एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में रौंदेबू 2.0 एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह ऑनलाइन कार्यक्रम विद्यालय के अभ्यंतर हाल में ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं बा दिल्ली पब्लिक स्कूल कोयंबटूर के छात्र-छात्राओं के मध्य सांस्कृतिक समृद्धता व विविधता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस कार्यक्रम में कक्षा 9 व 11 के छात्र – छात्राएं सम्मिलित हुए। रौंदेबू 2.0 सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आता है इससे अन्तर्गत स्कूलों के छात्रों को आपस में जोड़कर उन्हें एक दूसरे की संस्कृति,भाषा, परंपराओं और कलाओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है। दोनों प्रदेश के विद्यालयों के छात्र छात्राओं के मध्य लगभग 2 घंटे तक वार्तालाप चला जिसमें प्रश्न पूछे गए व उनके जवाब भी दिए गए। दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के छात्र छात्राओं ने बडा ही अदभुत कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया जिसे खूब सराहा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने दोनों स्कूलों के बच्चों को आशीर्वाद दिया।

और कहा कि – यह पहल दोनों प्रदेश के स्कूलों के छात्र – छात्राओं को भारत की समृद्ध और विभिन्न सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उनके भीतर आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने दोनों टीमों का धन्यवाद किया और दिल्ली पब्लिक स्कूल कोयंबटूर को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। आज दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के छात्र-छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम एक शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ है। कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।













































































