मदर एथीना स्कूल में शिक्षक दिवस’ धूमधाम से मनाया,कैबिनेट ने दिवस अविस्मरणीय बनाया

WhatsApp-Image-2024-09-05-at-18.25.37-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विद्यालय की कैबिनेट के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षक दिवस को अविस्मरणीय बना दिया गया। जिसमें कैबिनेट के साथ-साथ लगभग सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए अपनी संवेदनाओं एवं भावनाओं को कार्यक्रमांें के माध्यम से व्यक्त कर शिक्षकों को भाव-विभोर कर दिया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में निदेशिका चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या पवित्रा यादव द्वारा डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् शिक्षक अश्वनी शर्मा द्वारा शिक्षक दिवस के विषय में विस्तारपूर्वक उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सुंदर एवं मनमोहक नृत्य के साथ-साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाला गीत एवं आकर्षक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को टाइटल्स के माध्यम से सम्मानित कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया। सभी शिक्षक विद्यार्थियों द्वारा उनके प्रति विद्यार्थियों की भावनाओं को देख भाव-विभोर हो उठे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों के कार्यक्रम में प्रमुखतः विद्यालय के हेड ब्यॉय आदर्श गुप्ता एवं हेड गर्ल अनमोल के निर्देशन में उनकी टीम में मान्या सिंह, दृष्टि जौहरी, धैर्य, अनुष्का, तन्वी, मयूराक्षी, जयंत, अभिनव आदि अन्य विद्यार्थियों द्वारा बहुत शानदार प्रदर्शन किया गया। कक्षा-12 की छात्राओं अन्विषा एवं ऐन्द्री भारद्वाज द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में कार्यक्रम का संचालन किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षक समाज का निर्माता एवं मार्गदर्शक होता है। प्रत्येक शिक्षक दिवस हमें सम्मान एवं गौरव के साथ-साथ हमें हमारी जिम्मेदारी एवं दायित्वों का बोध कराता है। अतः हम प्रत्येक शिक्षक दिवस पर और मेहनत एवं लगन से कार्य करने का प्रण लेते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights